Skip to content
वीथिका
Menu
  • Home
  • आपकी गलियां
    • साहित्य वीथी
    • गैलिलियो की दुनिया
    • इतिहास का झरोखा
    • नटराज मंच
    • अंगनईया
    • घुमक्कड़
    • विधि विधान
    • हास्य वीथिका
    • नई तकनीकी
    • मानविकी
    • सोंधी मिटटी
    • कथा क्रमशः
    • रसोईघर
  • अपनी बात
  • e-पत्रिका डाउनलोड
  • संपादकीय समिति
  • संपर्क
  • “वीथिका ई पत्रिका : पर्यावरण विशेषांक”जून, 2024”
Menu

कविता -जीने की असली तालीम

Posted on July 16, 2024

मुकेश कुमार मोदी

बीकानेर, राजस्थान

फूलों से दिल वालों को, कांटा चुभाया जायेगा

काम निकलने के बाद, उनको भुलाया जायेगा

दर्द देना है इस जमाने की, बहुत पुरानी आदत

इसलिए मौका पाते ही, कांटा चुभाया जायेगा

चार कंधों की जरूरत के, लायक भी न छोड़ेगा

वफा का जनाजा भी, इस कदर उठाया जायेगा

जज्बातों का कोई मोल, न समझेगा ये जमाना

मर्जी के बगैर तुम्हें, कड़वा घूंट पिलाया जायेगा

सबका यक़ीन करने की, आदत करेगी नुकसान

वक्त बे वक्त तुम्हें, सिर्फ धोखा खिलाया जायेगा

बुरे हालातों से मिलेगी, जीने की असली तालीम

ठोकरें खिलाकर तुमको, जीना सिखाया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • August 2026 E Patrika Donwload /अनघा..अच्युत…आशुतोष
  • धुरंधर फिल्म : सफलता और विवाद
  • कविता – धमाके
  • सशक्त युवा – समर्थ राष्ट्र
  • कविता – भागती लड़कियाँ
©2026 वीथिका | Design: Newspaperly WordPress Theme