Skip to content
वीथिका
Menu
  • Home
  • आपकी गलियां
    • साहित्य वीथी
    • गैलिलियो की दुनिया
    • इतिहास का झरोखा
    • नटराज मंच
    • अंगनईया
    • घुमक्कड़
    • विधि विधान
    • हास्य वीथिका
    • नई तकनीकी
    • मानविकी
    • सोंधी मिटटी
    • कथा क्रमशः
    • रसोईघर
  • अपनी बात
  • e-पत्रिका डाउनलोड
  • संपादकीय समिति
  • संपर्क
  • “वीथिका ई पत्रिका : पर्यावरण विशेषांक”जून, 2024”
Menu

“दन्त स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य का आईना”

Posted on November 15, 2023

डॉ मनीष कुमार पाण्डेय

डेंटल सर्जन, बीडीएस, एफएजीए, एमआईडीए

सुमन हेल्थ केयर, सकलडीहा, चंदौली

आपने कभी विचार किया है कि क्यों कुछ लोग अपनी मुस्कान के साथ क्यों बेहद आत्मविश्वासी और संतुलित दिखते हैं, तो उत्तर वही है – उनके दांत स्वस्थ होते हैं। दांत सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, वे हमारे सामान्य स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यहाँ हम आपको बताएँगे कि डेंटल हेल्थ आपके स्वास्थ्य के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, कैसे आप अपने दांतों की देखभाल करके स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं, और सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।

सामान्य स्वास्थ्य का द्वार: आपका मुख आपके स्वास्थ्य का दरवाजा होता है। आपके मुंह में होने वाली समस्याएं आपके शरीर के बाकि भाग को प्रभावित कर सकती है । मुँह के रोग, जैसे कि मसूड़ों की बीमारी, दिल की बीमारी, लकवा और मधुमेह से जुडी हो सकती हैं । नियमित दंत चिकित्सा जांच आपके स्वास्थ्य समस्यों को महत्तवपूर्ण रूप से पहचानने में मदद करती है।

बीमारी से बचाव है उपचार से बेहतर: पुरानी कहावत डेंटल हेल्थ  में भी सत्य है। अच्छी ओरल हाईजीन का पालन करके आप दांतों से होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं। अपने दांतों को कम से कम दो बार दिन में मंजन करें, दांत के बीच में कचरा निकालने के लिए डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें, और जंक फूड्स की मात्रा को सीमित करें। 

सुंदर दिखने में भी लाभ: एक ख़ूबसूरत मुस्कुराहट आत्मसम्मान और विश्वास को बढ़ाता है। कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री में हुई प्रगति ने आपकी मुस्कुराहट को सुधारने और आत्मसम्मान को बढ़ाने में मदद की है। दांत चमकाने की, दांत सीधे करने की या कैप लगाकर दांत के सड़न के इलाज से आपको अपने सच्ची मुस्कान को पा सकते है।

पोषण का महत्व:जो आप खाते हैं, वह आपके दंत स्वास्थ्य पर बड़े प्रभाव डाल सकता है। कैल्शियम, फास्फोरस, और विटामिन डी और सी से लाभ होता है। फल, सब्जियां, और डेयरी उत्पादों से भरपूर आहार स्वस्थ दांतो और मसूड़ों को बढ़ावा देता है।

हर उम्र के लिए दंत स्वास्थ्य: दंत स्वास्थ्य हर उम्र के व्यक्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है, बच्चों से लेकर वृद्धों तक। बच्चों को छोटे से दांतो की सफाई के लिए अच्छी आदतें सिखाना एक स्वस्थ मुस्कान की शुरुआत होती है। वृद्ध व्यक्तियों को अपने दंत स्वास्थ्य को बनाने पर ध्यान देना चाहिए, क्यों समय के साथ दांतों पर कुछ विशेष समस्याएं आती हैं।

तंबाकू से दूर रहें: धूम्रपान और तंबाकू का सेवन आपके मुंह और सामान्य स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक होता है। ये मसूड़ों की बीमारी, दांतों का गिरना, और मुंह के कैंसर तक का कारण बन सकते हैं। तंबाकू छोड़ना आपके दांत और स्वास्थ्य के लिए बेहतर फैसला है।

दांत और मुंह के स्वास्थ्य से जुड़े कुछ मिथक और उनके सही जवाब दिए गए हैं :

मिथक: चीनी से दांत का दर्द होता है।

तथ्य: चीनी खाने से दांत दर्द नहीं होता। दांत दर्द का कारण मसूड़े की सूजन, या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। परन्तु, ज्यादा चीनी खाना कैविटीज़ का कारण बन सकता है, इसलिए चीनी की मात्रा पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

मिथक: दांत दर्द होने पर एस्पिरिन को सीधा दांत पर लगाना चाहिए।

तथ्य: एस्पिरिन या अन्य दवा को दांत पर लगाने से दांत दर्द से छुटकारा नहीं मिलता। दांत दर्द के उपचार के लिए दंत चिकित्सक से सलाह लेना बेहतर है।

मिथक: दांतों के लिए कोल्ड ड्रिंक या ठंडा पानी हानिकारक है।

तथ्य: ठंडा पानी के सेवन से दांत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। परंतु, ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से बचे, क्योंकि ये आपके मुंह के पीएच को प्रभावित कर सकते हैं और इसमें मौजूद शर्करा आपने दांतो में कैविटीज़ का कारण बन सकती  है ।

मिथक: दांतो के लिए दर्दनिवारक दवा से कैविटी ठीक हो जाती हैं।

तथ्य: दर्दनिवारक दवा से कैविटीज़ ठीक नहीं होतीं। दांत के दर्द पर काम कर सकती है, लेकिन कैविटीज़ का इलाज डेंटिस्ट के पास ही हो सकता है।

मिथक: ब्रश करने के लिए ज्यादा ताकत लगानी चाहिए।

तथ्य: ज्यादा ताकत से ब्रश करने से दांत और मसूड़ों पर नुकसान हो सकता है। दांतो को धीरे-धीरे और समझदारी से साफ करना चाहिए।

मिथक: दन्तमंजन में बेकिंग सोडा लगाना बेहतर है।

तथ्य: बेकिंग सोडा के लंबे समय तक इस्तमाल से दांत पर नुकसान हो सकता है। डेंटिस्ट की सलाह बेकिंग सोडा से बेहतर है।

मिथक: दाँत गिरने पर उसका वापस लगना संभव नहीं है।

तथ्य: अगर दांत गिर जाता है, तो वापस लगाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए तुरंत डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए।

मिथक: दाँत की सफाई कराने से दांत पतले हो सकते हैं

तथ्य: दांतों की सफाई कराने से दातो को कोई क्षति नहीं होती है।  बल्कि दांतों पर जमा कैलकुलस और प्लॉक साफ़ हो जाते है जिससे मुँह की दुर्गन्ध और मसूड़ों से खून निकलने की समस्या का समाधान हो जाता है।

मिथक: दाँत निकलवाने से आँखों की रौशनी पर प्रभाव पड़ता है। 

तथ्य: ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है। दांत निकलवाने से आंखों की रौशनी से कोई सम्बन्ध नहीं है। 

दांत और मुंह के स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने और दंत चिकित्सक की सलाह लेना महत्वपूर्ण है, ताकि आप गलत मिथकों से बच सकें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वीथिका ई पत्रिका का मार्च-अप्रैल, 2025 संयुक्तांक प्रेम विशेषांक ” मन लेहु पै देहु छटांक नहीं
  • लोक की चिति ही राष्ट्र की आत्मा है : प्रो. शर्वेश पाण्डेय
  • Vithika Feb 2025 Patrika
  • वीथिका ई पत्रिका सितम्बर 2024 ”
  • वीथिका ई पत्रिका अगस्त 2024 ” मनभावन स्वतंत्र सावन”
©2025 वीथिका | Design: Newspaperly WordPress Theme