Skip to content
वीथिका
Menu
  • Home
  • आपकी गलियां
    • साहित्य वीथी
    • गैलिलियो की दुनिया
    • इतिहास का झरोखा
    • नटराज मंच
    • अंगनईया
    • घुमक्कड़
    • विधि विधान
    • हास्य वीथिका
    • नई तकनीकी
    • मानविकी
    • सोंधी मिटटी
    • कथा क्रमशः
    • रसोईघर
  • अपनी बात
  • e-पत्रिका डाउनलोड
  • संपादकीय समिति
  • संपर्क
  • “वीथिका ई पत्रिका : पर्यावरण विशेषांक”जून, 2024”
Menu

अपनी बात

Posted on May 31, 2023

अर्चना उपाध्याय, प्रधान संपादक, वीथिका ई पत्रिका

हम समय के जिस बिंदू पर खड़े हैं, उसकी गति बहुत अधिक है । क्षण भर को आंख झंपकी की आप एक दुसरी ही दुनिया में खड़े होते हैं ।  इस सारे बदलाव की आहट हमेंअपनी गली में दिख जाती है ।  छुट्टियों पर गली में स्टंप लगा खेलते बच्चे अब हाथों में फोन थाम घर में पड़े रहते हैं।  वो हंसती, गुलज़ार गलियां स्मृति का अटूट हिस्सा हैं ।  लगता है अभी ये गली मुड़ेगी और हम उसी गली में दुबारा खड़े होंगे ।  

पर मानव ज्ञान की ये वीथिकायें कभी पीछे नहीं जातीं, ये आगे बढ़ती हैं, हां आप चाहें तो हर गली में हो रहे बदलाव को संजो सकते हैं, उसे सूचना बना सकते हैं, उसे ज्ञान मान सकते हैं ।

आज मानवता युद्धों के बीच से गुज़र रही है, ऐसे में आँखों को बंद करके किसी साहित्य या विज्ञान का निर्माण करना उचित न होगा, पर यह भी सच है कि तमाम मुश्किलों के बाद भी मुस्कुराते चेहरे हमें खुशियाँ दे ही जाते हैं ।

हमारी यह यात्रा इस वीथिका के प्रथम द्वार पर है, आईये साथ-साथ हर घर-हर गांव-हर मेढ़-हर गली से गुजरते हैं। वीथिका ई-पत्रिका का यह प्रथम अंक आप प्रबुद्ध पाठक के समक्ष है, आशा है आपका स्नेह हमारी वीथिका तक अवश्य पहुंचेगा ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कविता – करते रुदन विलाप हैं पाठन बिन सब छंद
  • वीथिका ई पत्रिका का जनवरी, 2026 अंक ” शिव-शक्ति”
  • वीथिका ई पत्रिका का जून-जुलाई, 2025 संयुक्तांक “बिहू : ओ मुर अपुनर देश”
  • वीथिका ई पत्रिका का मार्च-अप्रैल, 2025 संयुक्तांक प्रेम विशेषांक ” मन लेहु पै देहु छटांक नहीं
  • लोक की चिति ही राष्ट्र की आत्मा है : प्रो. शर्वेश पाण्डेय
©2026 वीथिका | Design: Newspaperly WordPress Theme