Skip to content
वीथिका
Menu
  • Home
  • आपकी गलियां
    • साहित्य वीथी
    • गैलिलियो की दुनिया
    • इतिहास का झरोखा
    • नटराज मंच
    • अंगनईया
    • घुमक्कड़
    • विधि विधान
    • हास्य वीथिका
    • नई तकनीकी
    • मानविकी
    • सोंधी मिटटी
    • कथा क्रमशः
    • रसोईघर
  • अपनी बात
  • e-पत्रिका डाउनलोड
  • संपादकीय समिति
  • संपर्क
  • “वीथिका ई पत्रिका : पर्यावरण विशेषांक”जून, 2024”
Menu

कबाब : आपका रसोईया अश्वनी तिवारी

Posted on May 27, 2023

कबाब का इतिहास

तुर्की के रसोईघर मे बनने वाला यह व्यंजन अब भारतीयों की थालियाँ भी सजाता है। कई प्रकार के कबाब जैसे दही कबाब,गुलावटी कबाब, काकोरी कबाब न जाने ऐसे कितने अनगिनत नाम जो हमारी जुबां पर बसे हैं | ऐसा कहा जाता है कि सबसे पहले कबाब तुर्की ने दिया | शाही रसोई जब युद्ध के शिविरों में पहुंची तब कबाब का जन्म हुआ | इसको पकाना बेहद ही आसान था, सैनिक अपनी युद्ध यात्रा के दौरान मांस बचाकर रखते और इसे अपनी तलवार पर रख कर भुनते फिर तरह-तरह के मसालों के साथ खाते| बस यहीं से कबाब अस्तित्व में आया |

इसका सबसे पहला वर्णन 1377 ई मे लिखी गई किताब किस्सा-ए-युसूफ मे मिलता है। कबाब तुर्की अफगानों का पसंदीदा व्यंजन था | इतिहासकारों के अनुसार चंगेज़ खान भी युद्ध के समय मांस को तलवार पर रख कर पकाता | 16वीं शताब्दी में गोलकुंडा विजय के बाद मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब ने भी सैनिकों के लिए कबाब पकाए थे |

आज कबाब सिर्फ मांस का ही नहीं बल्कि सब्ज़ी, पनीर, दही आदि का भी बनाया जाता है | शाकाहारी कबाब की खोज भारत में हुई |

दही कबाब

सामग्री-

500 ग्राम दही

15-20 काजू

एक कप प्याज लम्बे टुकड़ों में कटा हुआ

हरी मिर्च बारीक कटी हुयी

 1/2 कप मकई के आंटे का घोल  

½ कप पनीर कद्दूकस किया हुआ  

1 चम्मच काली मिर्च

1 चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च  

3 चम्मच घी

नमक स्वादानुसार

दही-कबाब बनाने का तरीका  –

सबसे पहले दही को मखमली कपडे में बाधकर, उसके पानी निकलने तक टांग दें | एक पैन में घी गर्म कर उसमें काजू और प्याज़ को मध्यम आंच पर भुनें | प्याज़ को हल्का भूरा होने तक भूनने के बाद काजू और प्याज़ को निकाल लें | याद रखें प्याज़ अपनी गर्मी में स्वयं पकता है | अब काजू को मिक्सी में दरदरा पीस लें | उसके बाद एक कटोरी में भुने हुए प्याज़, काजू और कद्दूकस किये पनीर का मिश्रण तैयार कर लें |

तैयार मिश्रण में 1 चम्मच काली मिर्च, नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च तथा 2 चम्मच हरी मिर्च के बारीक टुकड़े एवं नमक स्वादानुसार मिला लें | अब आपकी फिलिंग तैयार है |

अब मखमली कपडे से दही को निकालें तथा उसे अच्छे से गूँथ लें | अब इस दही की लोई बना लें | अब इन लोईयों में तैयार किया हुआ मिश्रण अच्छे से पैक करते हुए भर लें | अब कढाई में रिफाईन तेल डालें और दही के गोलों को मकई के आंटे के घोल में डुबोकर कढाई में भूरा रंग आने तक फ्राई करें |

आपका दही कबाब तैयार है |

लेखक – अश्विनी तिवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वीथिका ई पत्रिका का जून-जुलाई, 2025 संयुक्तांक “बिहू : ओ मुर अपुनर देश”
  • वीथिका ई पत्रिका का मार्च-अप्रैल, 2025 संयुक्तांक प्रेम विशेषांक ” मन लेहु पै देहु छटांक नहीं
  • लोक की चिति ही राष्ट्र की आत्मा है : प्रो. शर्वेश पाण्डेय
  • Vithika Feb 2025 Patrika
  • वीथिका ई पत्रिका सितम्बर 2024 ”
©2025 वीथिका | Design: Newspaperly WordPress Theme