DOI No. : 10.528/zenodo.11063568
Art & Culture

कविता - काव्य-सरिता अवरुद्ध क्यूँ हैं

By 1 · · 1 views

© अश्वनी अकल्पित, नयी दिल्ली

हाथ ने कलम थामी है,

नोक पन्नों पर रखी है

ना जाने कितनी बातें,

विचार, कहानियां, इच्छाएं

शब्द-सागर में डूबने को आतुर हैं -

पर कागज से कलम तक का ये सफर

इतना आसान नहीं है

बीच में आ घेरते हैं

ना जाने कितने अंतर्द्वंद

काव्य-सरिता के बीच

खड़े हो जातीं हैं बांध बनकर

ना जाने कितनी समीक्षायें और आलोचनाएँ

और फिर -

इन बंधनों के भंवर में

छटपटा कर दम तोड़ देती हैं

ना जाने कितनी कवितायेँ !

विज्ञापन

← Back to news