DOI No. : 10.528/zenodo.11063568
Art & Culture

कविता का जन्म

By 1 · · 1 views

एक कविता जन्म लेती है

खेत मे फसल लहलहाने पर।

एक कविता जन्म लेती है,

बाग में फूल मुरझाने पर।

कविताओं का जन्म निरन्तर होता रहता है

हर क्षण,हर युग में।

हर एक घटना कविता का विषय है

चाहे वो हिटलर की तानाशाही हो

या बुध्द की अमृत वाणी।

योगेन्द्र पाण्डेय

सलेमपुर, देवरिया

मो.7683047756

विज्ञापन

← Back to news