DOI No. : 10.528/zenodo.11063568
Art & Culture

कविता - प्रेम

By 1 · · 1 views

डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव

पटना बिहार

प्रेम! प्रेम! प्रेम!

आखिर क्या है... प्रेम...?

क्या इसकी व्याख्या हो सकती...?

शायद नहीं...!

यह, देह- सीमा, देश- काल, शब्द - भाव-

सबसे परे है...!

एक अद्वितीय अनुभूति...

शायद "गूँगे का गुड़" - सा

संगीत के सुर- सा...

ईश्वर के निर्गुण रूप की परिणति-

यह प्रेम ही तो है...!

"विनु पद चलहिं सुनहिं बिनु काना

कर बिनु करम करहिं विधि नाना"

सम्पूर्ण सृष्टि के कार्य- व्यापार का आधार -

यह, प्रेम ही तो है...!

युग - युग से सृष्टि - चक्र चलता आ रहा -

एक आकर्षण - बीज -

सर्वत्र प्रस्फुटित होता -

मचलता... संभलता आ रहा...

कैसे...? क्यूँ...?

कहना है मुश्किल...!

पर है, अवश्य...कुछ...

'वह' जो है अवर्णनीय...अद्वितीय... अकथनीय...!

समझ पाना है मुश्किल...!

इसे ढूँढना है....

'खुद में ढूँढो'...!

मिल गया अगर,

तो तुमने पा लिया- दुर्लभ...!

क्योंकि, उसका परावर्तित रूप ही-

सृष्टि के कण- कण में...

असीम अबाध -

आनंद - रूप में है सुलभ!!!

विज्ञापन

← Back to news