DOI No. : 10.528/zenodo.11063568
Art & Culture

पेड़ मत काटो

By 1 · · 1 views

नमिता राकेश.

देखो भाई !

पेड़ मत काटो

काटना है

तो

उन दरिंदों के सर काटो

जो रात दिन

मासूम लोगों का

खून बहाते हैं

पेड़ काटने से

तुम्हें क्या मिलेगा

किसका भला होगा

पेड़ काटने से

पेड़ों को भी

दुख मिलता है

लहू रिसता है

पर

उनका बहता लहू

तुम्हें क्यों दिखाई देगा

तुम्हारी आंखों पर तो

पट्टियां बंधी हैं

स्वार्थ की

अब भी संभल जाओ

पेड़ लगा कर देखो

लाखों लोगों का

जीवन बचाओगे

कुछ तो पुण्य कमाओगे

विज्ञापन

← Back to news